मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
महथा बाजार रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित महथा रेलवे स्टेशन के पास सुबह घने कोहरे के कारण मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के महथा बाजार निवासी संतोष श्रीवास्तव उर्फ सोनू (39) पुत्र जयप्रकाश बुधवार की सुबह घर से निकले थे। परिजनों के मुताबिक घने कोहरा के कारण गोरखपुर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने शोहरतगढ़ पुलिस को सूचना दी। सोनू के मौत की सूचना मिलते ही मां सुशीला, पत्नी उमा और दोनों बेटियां काव्या, मान्यता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत एसएचओ शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।