मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
भठिया बाजार। मालगाड़ी की चपेट में आने से बृहस्पतिवार रात एक युवक की मौत हो गई। वार्ड नंबर नौ शिवाजी नगर निवासी मुनिलाल साहनी बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे किसी काम से घर से निकला था। उसका बाजार रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। लोको पायलट ने घटना की सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ के जवान एंबुलेंस में रखकर उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान मुनिलाल की मौत हो गईं। एसओ उसका बाजार राहुल सिंह यादव ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।