सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के रानीगंज मोगलहा के राजू अग्रहरि (18) पुत्र संजू अग्रहरि की शनिवार को सांप के डसने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, राजू का किराना की एक दुकान उसका राजा रेलवे क्राॅसिंग के पास है। वह शनिवार की सुबह नौ बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचा। जैसे ही राजू ने दुकान खोली दुकान में बैठे सांप ने उसको डस लिया। उसने मौजूद लोगों को बताते हुए अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन राजू को उसका सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां मौजूद डॉक्टर ने राजू की हालत बिगड़ते हुए देखी तो तत्काल गोरखपुर मेडिकल रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद