फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालय का ताला तोड़ते ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ा

Tue, 18 Jun 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की भोर में एक व्यक्ति स्कूल के किचन का ताला तोड़ रहा था। तभी उधर से गांव के रामप्रसाद को आवाज सुनाई दी जब मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति ईंट से ताला तोड़ रहा था। उनको देखते ही वह भागने लगा तो गांव के अन्य लोग भी आ गये और दौड़ाकर उस युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद सेहरी निवासी रामप्रसाद ने पथरा थाने पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को साथ ले गये। पकड़ा गया युवक का नाम साजू है, जो पथरा थाना क्षेत्र के टेढिया नउवा गांव का है। इस संबंध में पथरा थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया युवक नशे में धुत था। रामप्रसाद के तहरीर पर पकड़े गये युवक को चोरी करने के प्रयास में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें