फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवाओं ने स्वामी प्रसाद का फूंका पुतला, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

न्याय एक संकल्प संस्थान के तहत कलक्ट्रेट के पास की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणी के विरोध में युवाओं ने कलक्ट्रेट के पास प्रदर्शन कर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंका। उन्होंने स्वामी प्रसाद के विरोध में नारेबाजी कर प्रशासन उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग संबंधी ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

न्याय एक संकल्प संस्थान के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए संयोजक रामकृष्ण पांडेय ने कहा कि सपा नेता का बयान निंदनीय है। उन्हें हिंदू धर्म के बारे में तनिक भी ज्ञान नहीं है, जिस कारण वह अनर्गल बयान दे रहे हैं। राधारमण त्रिपाठी व राकेश त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी प्रसाद को हिंदू धर्म और ब्राह्मण समाज के बारे में जानकारी नहीं होने पर ही इसके विरोध में बयान देते हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। युवाओं ने साड़ी तिराहा से कलक्ट्रेट गेट तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनका कहना था कि अगर मौर्या पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आशीष पांडेय, वासुदेव पांडेय, आर्यन पांडेय, अभिषेक पाठक, विजयभान मिश्र, अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह, राकेश सिंह, योगेंद्र नाथ मिश्र, ओंकार मिश्र, रत्नेश सिंह, अमरेंद्र पांडेय, राजमंगल, आशुतोष पांडेय व नितेश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें