फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बांसी थाना क्षेत्र के शहर के अकबर नगर वार्ड निवासी गोल्डी (20) पुत्र राम मनोरथ का शव मंगलवार की देर शाम कमरे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अकबर नगर वार्ड निवासी राम मनोरथ के पुत्र गोल्डी शाम को घर पहुंचा, और मां को मीट लाने के लिए भेज दिया। उस समय घर पर कोई नहीं था। इसके बाद कमरे को अंदर से बंद कर साड़ी का फंदा बनाकर छत के कुंडे से लटक गया। परिजन जब घर पहुंचे तो देखा कमरा अंदर से बंद है। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने जंगला खोलकर देखा तो चकित रह गए। गोल्डी फंदे से लटक रहा था। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बांसी कोतवाल अनुज सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें