भवानीगंज। भवानीगंज थाना पुलिस ने रविवार को नगहिया चौराहे के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नगहिया चौराहे के पास अवैध असलहा लेकर खड़ा है। सूचना पर उपनिरीक्षक रामसेवक प्रसाद, हेड कांस्टेबल हरेंद्र यादव और कांस्टेबल रोशन राय की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान विपिन कुमार निवासी जामौता के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।