संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बदलते हुए खान-पान और अनियमित दिनचर्या लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बाजारों में बिकने वाले जंक फूड व कोल्ड ड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन से लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। अत्यधिक तैलीय पदार्थ, जंक फूड तथा अत्यधिक कैलोरी के खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ रही है।
इससे लोगों में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, सांस व हृदय रोग सहित कई घातक बीमारियां बढ़ जाती है। यही वजह है कि पहले फिटनेस का ध्यान नहीं रखने वालों को अब मोटापा कम करने के लिए जिम में पसीना बहाना पड़ रहा है। कुछ योग और तो डाइट का ध्यान रख इस मर्ज से छुटकारा पाने की जुगत कर रहा है। नगर के लोग वार्मअप करते नजर आते हैं।
-
फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी
सुनील चौहान का कहना है कि मोटापा कम करने के लिए वह नियमित दो से तीन किलोमीटर टहलते हैं। मोटापा होने की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नियमित योगाभ्यास एवं टहलने से अपना काफी वजन कर कर लिया है। अभिषेक व भोला का कहना है कि अनियमित दिनचर्या व खान-पान सही न होने के कारण मोटापा होने की संभावनाएं रहती है, जिससे खतरनाक बीमारी होने का खतरा रहता है। वह मोटापा कम करने के लिए नियमित रूप से सुबह व शाम को टहलते हैं। बृजेश का कहना है कि शरीर को एक्टिव व स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम जरूरी है। वह अपने आप को बीमारियों से बचाने के लिए सुबह व शाम को नियमित टहलते हैं।
खानपान व दिनचर्या बदलने से आ रही समस्या
लोगों के खानपान में बदलाव आया है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम जरूरी है। मोटापा होने के कारण अधिकांश लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे है। दिनचर्या में बदलाव कर नियमित व्यायाम, जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जा रही है।
-मोहम्मद तौकिल, जिम संचालक