फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को मिल रहे हैं तरक्की के मौके : विनय वर्मा

Fri, 09 Jun 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
आंबेडकर सभगार में एएनएम को नियुक्ति पत्र देते विधायक विनय वर्मा, साथ में सीडीओ जयेंद्र कुमार। स
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। युवाओं को सफलता मिलेगी तो विकास का प्रयास पूरी तरह सार्थक होगा। पहले की अपेक्षा प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और युवाओं के कॅरियर की राह भी आसान हुई है। आंबेडकर सभागार में शुक्रवार को आयोजित एएनएम के नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में विधायक विनय वर्मा ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश में 7182 एएनएम की नियुक्ति हो रही है। ये विभागीय स्वास्थ्य कर्मी हो गए हैं। इन्हें रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सेवा बेहतर हो रही है, इससे आम आदमी को अच्छी सुविधाएं मिल रहीं हैं। जिले में 304 एएनएम कार्यरत थे, अब 57 एएनएम और बढ़ गई हैं। कार्यक्रम से पहले सभी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से शुरू हुए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का लाइव प्रसारण देखा। विधायक इटवा माता प्रसाद पांडेय एवं विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने भी समारोह में पहुंचकर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली स्वास्थ्य कर्मियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. अजेर अतहर, डीएमओ सुनील चौधरी, मानबहादुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें