फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 18 Apr 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

खेसरहा थाना क्षेत्र के पूरनजोत गांव की है घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के पूरनजोत गांव में एक किशोरी की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटका हुआ शव मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पूरनजोत गांव निवासी हरिप्रसाद गुप्ता परिवार सहित बुधवार सुबह तीन बजे ही खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे। हरिप्रसाद की छोटी लड़की शीला (16) घर के बरामदे में सोई थी। खेत से सुबह पांच बजे घर वापसी पर बड़ी लड़की ज्ञानमती ने कमरे में छत के कुंडे में साड़ी के सहारे बहन के शरीर को लटका देख घर वालों को सूचित किया। सुबह का समय था, घटना की जानकारी थोड़ी देर में पूरे गांव में फैल गई। जिसने जहां सुना वहीं से देखने चला आया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी राकेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे क्षेत्राधिकारी बांसी सतीश चंद्र पांडेय ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खेसरहा रवीन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें