फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Sun, 12 May 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

-डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पेंड़ारी मुस्तहकम गांव की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पेंडारी मुस्तहकम गांव के पास से होकर जाने वाली राप्ती नदी में डूबने से रविवार को एक किशोर की मौत हो गई। किशोर दोपहर करीब दो बजे अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। लोगों के करीब तीन घंटे मेहनत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के पेंड़ारी मुस्तहकम गांव निवासी सिराजुद्दीन का लड़का तौशीर (14) गांव के अपने साथियों के साथ रविवार को दोपहर करीब दो बजे गांव के दक्षिण राप्ती नदी में नहाने गया था। इसी बीच पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। तौशीर को डूबते देख उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया। मगर सफल नहीं हुए तो गांव में आकर परिजनों को बताया। मौके पर पंहुंचे ग्रामीणों ने करीब दो घंटे मेहनत के बाद तौशीर को नहीं में से खोजकर बाहर निकाला, तबतक तौशीर की मौत हो चुकी थी।मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस व नायब तहसीलदार महबूब आलम ने शव का पंचनामा कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज मुकेश कुमार राय ने कहा कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। इस लिए पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें