फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिमा विसर्जन में गए किशोर की डूबकर मौत

Thu, 26 Oct 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
राजकुमार
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सोनबरसा घाट पर हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सोनबरसा घाट पर मंगलवार को देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक किशोर की बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के टोला जालीड़ीह निवासी राजकुमार (17) पुत्र राम बहादुर यादव मंगलवार को सोनबरसा घाट पर देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के लोगों के साथ गया। विसर्जन के बाद स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। डूबने की जानकारी मिलते ही गोताखोरों ने तत्काल ढूंढकर नदी से निकाला। इसके बाद लोग उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मृतक पांच बहनों में अकेला भाई था।
विज्ञापन

मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ कठेला समय माता कन्हैयालाल मौर्य ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


-

कई बार निरीक्षण, चेतावनी बिंदु लगाया न बैरिकेडिंग

दुर्गा पूजा शुरू होने के बाद से लगातार प्रतिमा के विसर्जन के लिए पुलिस नदी के घाट और तालाब का निरीक्षण कर रही थी। लेकिन नदी में चेतावनी बिंदु लगाया गया न बैरिकेडिंग कराई गई। अगर बैरिकेडिंग की गई होती तो शायद यह घटना घटित नहीं होती। लोगों के मुताबिक, नदी में कहां, कितना गहरा है। इसका कोई अंदाजा नहीं है। अगर प्रतिमा विसर्जन के लिए लिए रस्सी का घेरा बनाया गया होता तो कोई आगे बढ़कर नहीं नहाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें