फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छत की ढलाई करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Thu, 20 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के देवगह गांव में छत की ढलाई करते समय एक युवक जनरेटर के करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


क्षेत्र के देवगह गांव निवासी सुरेश पाल 35 वर्ष गांव के निर्माणाधीन मकान में छत ढलवा रहे थेे। बिजली नहीं थी तो जनरेटर चालू था। सुरेश पाल पानी के मोटर में पाइप लगाने गया। इसी दौरान मोटर में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आकर वह बेहोश हो गया।। परिजन उसे सीएचसी खेसरहा ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे वापस घर ले आए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरेश के दो लड़के स्वराष्ट्र पांच वर्ष और यशराज तीन वर्ष हैं। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मझले भाई उमेश पाल के साथ अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। सुरेश घर बनवाने के लिए एक माह पूर्व मुंबई से आया था। परिवार की ओर से घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा शशांक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत करता है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें