मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र में मंगलवार को बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गया एक युवक, तेज धारा में फंसकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम, गोताखोरों के जरिए युवक की तलाश में जुटी है। रतनपुर गांव निवासी धर्मराज पुत्र जुगनू (18) दोपहर के समय नदी में नहाने के लिए गया। नहाते समय गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और पानी के बहाव में लापता हो गया। सूचना पर परिजन नदी की ओर भागे। युवक जब नजर नहीं आया तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से संपर्क कर उन्हें बुलाया और युवक की तलाश शुरू करवाई। इस संबंध में एसओ अरुण कुमार ने बताया कि लापता युवक की गोताखारों के जरिए तलाश जारी है और एनडीआरएफ से भी मदद मांगी गई है। संवाद