भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में मंगलवार को हाई वोल्टेज विद्युत की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक बुरी तरह झुलस गया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जलालपुर में सुभाष चौहान के घर पर लक्ष्मी पूजन समारोह का आयोजन किया गया है, जो लक्ष्मी पूजा समारोह की तैयारी कर रहा था। हॉर्न व साउंड का तार जोड़ते समय ग्यारह हजार वोल्ट की चपेट में आ गया। जिसके कारण सुभाष चौहान बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय व घर वालों की मदद से घायल को भवानीगंज कस्बे के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसका उपचार समाचार लिखे जाने तक चल रहा था। संवाद