खुनुवां। भारत से नेपाल जा रहे युवक और युवती को बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा पर पकड़ लिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह युवक से प्रेम करती है और उसके साथ शादी कर जीवन बिताना चाहती है। संयुक्त टीम ने दोनों को शोहरतगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनुवां को सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती भारत से नेपाल जाने की फिराक में हैं। इसी दौरान चेकपोस्ट के पीछे सीमा स्तंभ संख्या 556 से करीब 50 मीटर पश्चिम राजा बाजार की तरफ दोनों नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। संवाद
ल