फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शहर में विभिन्न स्थानों पर योगप्रमियों ने किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शोहरतगढ़। शहर में विभिन्न स्थानों पर विश्व योग दिवस के अवसर पर एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम आधारित योगाभ्यास कार्यक्रम में योगप्रमियों ने भाग लिया। तहसील शोहरतगढ़ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम राहुल सिंह ने कहा कि योग हर दिन करने की जरूरत है। प्रशिक्षक भूपेश चंद्र त्रिपाठी, राकेश कुमार जायसवाल, मुस्तन शेरुल्लाह ने योगाभ्यास के साथ लोगों को योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया। सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर काॅलेज में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल और विधायक शोहरतगढ़ की पत्नी बबीता वर्मा और प्रधानाचार्या अंजू मिश्र की मौजूदगी में शिक्षिकाओं व एनसीसी की छात्राओं ने योगाभ्यास किया। नगर के दशरथ नगर वार्ड में स्थित ओपन जिम पार्क, विकास खंड शोहरतगढ़ कार्यालय परिसर, शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में भी लोगों ने योगाभ्यास किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने योग को शरीर, मन और आत्मा को संतुलित कर संपूर्ण स्वास्थ्य देने वाला बताया। इस दौरान अश्वनी कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, रत्नेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें