फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: योग मुद्रा स्वस्थ का प्रतीक

विज्ञापन
नगर पंचायत बढ़नी में नमो तर्जनी योग मुद्रा का लोकार्पण करते सांसद जगदंबिका पाल। स्रोत विज्ञ​प्त
विज्ञापन
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड-तीन लोहिया नगर में बढ़नी पचपेड़वा रोड पर नमो तर्जनी योग मुद्रा का लोकार्पण रविवार को सांसद जगदंबिका पाल ने किया। उन्होंने कहा कि योग मुद्रा स्वस्थ का प्रतीक है। आज भारत से पूरे विश्व में योग से करोड़ों लोग स्वस्थ हो रहे हैं। इसके द्वारा भारत विश्व गुरु बनने की राह में चल पड़ा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि योग तर्जनी मुद्रा स्वास्थ्य का प्रतीक है, यदि मनुष्य प्रतिदिन अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर ले तो वह पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेगा। इस दौरान सिद्धार्थ शंकर पाठक, राजू शाही, रितेश शर्मा, साधना चौधरी, निजाम मोहम्मद, निसार अहमद, सतीश शर्मा, मोहम्मद अकबर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें