सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में 12 दिनों से आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग के फायदे बताए गए। योगाचार्य हिमांशु ने कहा कि आज के इस भागदौड़ के जीवन में स्वस्थ एवं निरोग रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। उन्होंने कपालभाति, भुजंगासन, प्राणायाम, ताड़ासन आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान शशांक, हरिओम, विशाल, आनंद, राकेश कुमार, जावेद खुर्शीद, मूलचंद यादव, शोभा गौतम, मैराजुद्दीन, विमला ईरान मेहंदी, परशुराम यादव मौजूद रहे। संवाद