फोटो-
सिद्धार्थनगर। विश्व योग दिवस को सफल बनाने और योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए योग सप्ताह चल रहा है। इसी क्रम में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज के छात्र प्रतिदिन सुबह में योग कर रहे हैं। छात्रों को योग करने के लिए समय व बैच वार शेड्यूल बनाया गया है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। जिस क्रम में मेडिकल कॉलेज में 16 जून से प्रतिदिन सुबह में छात्र-छात्राओं को योग कराया जा रहा है। इससे छात्र स्वस्थ रहने के साथ ही अपनी दिनचर्या में बदलाव भी ला रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लाॅक में 21, 22 व 23 बैच के छात्र योग कर रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नौशाद ने बताया कि योग की कुछ शैलियां, जैसे अष्टांग और पाॅवर योग बहुत शारीरिक हैं। इनमें से किसी एक शैली का अभ्यास करने से आपकी मांसपेशियों की टोन में सुधार करने में मदद मिलेगी, लेकिन योग की कम तीव्र शैली, जैसे अयंगर या हठ, भी शक्ति और सहनशक्ति में लाभ प्रदान कर सकती है, जबकि योग से कई आसन, जैसे डाउनवर्ड डॉग, अपवर्ड डॉग और प्लैंक पोज, ऊपरी शरीर की ताकत बढ़ाते हैं। संवाद