फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़कर आ रहा बिजली, उपभोक्ता परेशान

Sun, 22 Oct 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लोग बिल में सुधार कराने के लिए लगा रहे कार्यालय के चक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में बिलिंग एजेंसी बदलने के बाद उपभाेक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। शिकायत है कि बिल बढ़कर आ रहा है। लोग बिजली विभाग के कार्यालय में जा रहे हैं तो कचहरी की तरह तारीख मिल रही है। इसकी वजह यह है कि मुख्यालय के एसडीओ के पास तीन सब डिवीजन का प्रभार है।
बिजली विभाग में एसडीओ ही बिल सुधार कार्य कराते हैं। कुछ बिल में तत्काल सुधार होता है जबकि कुछ बिलों में हिसाब बनाने के बाद ही संशोधन होता है। उपभाेक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग में एसडीओ नहीं मिलते हैं। उन्हें बताया भी नहीं जाता है कि कब मुलाकात होगी। एसडीओ योगश बघेल के पास नौगढ़, लोटन और कपिलवस्तु का प्रभार है। इस कारण वह कार्यालय में कम मिलते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने शनिवार को शहर के आजादनगर वार्ड में बिजली बिल की समस्याओं पर लोगों से संवाद किया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की बिलिंग कंपनी बदलने के बाद परेशानियां बढ़ गई हैं। पहले जब बिलिंग कंपनी बदली तो ऑनलाइन बिल नहीं हुआ। बकाया बिल पर सरचार्ज भी जमा करना पड़ा। ऐसी ही समस्या अब गलत बिल आने के करण आई है। वार्ड के नूरुल हसन, अकरम अली, शोएब, अफजल अंसारी, शाह आलम, मो. जाहिद एवं असगर अली ने समस्याएं गिनाईं।

उड़ जा रही है स्याही, फिर बिल बेकार
आजादनगर के नूरुल हसन ने बिल दिखाते हुए कहा कि बिजली कर्मी बिल देकर गए लेकिन स्याही उड़ गई है। पता नहीं चल पा रहा है कि बिल कितना आया है। अफजल अंसारी ने कहा कि बिजली बिल धुंधला होने के कारण समय पर बिल नहीं जमा हो पाएगा। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर सरचार्ज का बोझ बढ़ेगा।

बिजली विभाग में सरचार्ज से लगता है डर
आजादनगर वार्ड में खुर्शीद ने बताया कि वार्ड के लाेगों का बिजली बिल गलत आने के मामले में एसडीओ से शिकायत की है। मो. इदरीश व अहमद हुसैन ने भी बिजली बिल की गड़बड़ियों की शिकायत की है। बिजली विभाग में देय तिथि पर बिल जमा हुआ तो एक प्रतिशत की छूट मिलती है। उसके बाद बिल जमा हुआ तो तीन माह तक हर माह डेढ़ प्रतिशत सरचार्ज लगता है। तीन माह बाद दो प्रतिशत प्रतिमाह सरचार्ज लगता है। इस कारण जागरूक लोग देय तिथि पर ही बिल जमा करना चाहते हैं।

मेरा आठ माह का बिजली बिल 80 हजार रुपये आया है। जबकि मेरा बिल कभी एक हजार से ज्यादा नहीं आया था। मैं पांच बार बिजली कार्यालय जा चुका हूं, लेकिन बिल में सुधार नहीं हो पाया।
-शोएब, आजादनगर

दो माह में ही मेरा बिल 13,568 रुपये हो गया है। पहले महीने ही मेरे बिल में सुधार हो जाता है। मुझे सरचार्ज नहीं देना पड़ता है। तीन बार बिजली विभाग के कार्यालय गया, लेकिन एसडीओ से मुलाकात नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

-अकरम अली, आजादनगर

वर्जन
बिजली बिल में गड़बड़ी आने पर जांच की जाती है। सुधार कराया जाता है। सिस्टम में अब कोई फॉल्ट नहीं है। बिल गलत नहीं आ रहा होगा। इस मामले की जांच की जाएगी।
-आरके कुशवाहा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें