फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएम को पत्र लिखकर राजकीय पुस्तकालय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। जिले के निर्धन एवं गरीब बच्चों के पठन- पाठन को लेकर तहसील क्षेत्र के समाजसेवियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एक राजकीय पुस्तकालय की मांग की है। प्रदेश प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी व डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से भेजे गए पत्र में समाजसेवी फूलचंद्र, राममिलन, संतोष सिंघानिया, सचिन भास्कर आदि ने बताया कि हमारा जिला शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा है। पुस्तकों के अभाव में यहां के निर्धन एवं गरीब छात्र-छात्राएं पठन-पाठन सुचारु रूप से नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुए यहां एक राजकीय पुस्तकालय की स्थापना किया जाना नितांत आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें