फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सामाजिक विज्ञान में बहुत जरूरी है लिखना, करें अभ्यास

Tue, 19 Dec 2023 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से प्रस्तावित है। ऐसे में विद्यार्थियों को तैयारी के लिए अब समय बहुत कम रह गया है। टाइमटेबल के अनुसार सात मार्च को सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र की परीक्षा होनी है।
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान के विषय विशेषज्ञ बोले कि हिंदी की तरह ही यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं को सामाजिक विज्ञान का पेपर हल करने में समय लग जाता है, जिन परीक्षार्थियों के लिखने की गति धीमी होती है। उनसे कई प्रश्न छूट जाते हैं। सामाजिक विज्ञान के पेपर में मानचित्र को हल करना अधिकतर छात्रों को कठिन लगता है। ऐसे छात्र अधिक अंक लाने के लिए क्या कर सकते हैं और उन्हें किस प्रकार की तैयारी करनी चाहिए। इस विषय पर शिवपति इंटर शोहरतगढ़ के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि याद करने का सबसे बेहतर तरीका है कि आपने जो पढ़ा है उसे तीन बार लिखिए। मैप का अधिक से अधिक अभ्यास करें। सामाजिक विज्ञान के पेपर में महत्वपूर्ण अध्याय भारत व यूरोप का राष्ट्रवाद, लोकतंत्र व सत्ता की साझेदारी, भूगोल में कृषि, संसाधनों का विकास आदि को पढ़कर तैयारी करें। शॉर्टकट से काम नहीं चलाए, ठोस तैयारी के लिए अपने नोट्स बनाकर पढ़े। अधिक अंक हासिल करने के लिए क्रमबद्ध उत्तर दें। दो खंड होते हैं। ध्यान से पूरा पेपर पढ़े। फिर जवाब दें। किताब में जो मैप दिए हैं, उनकी तैयारी करें। स्थान व अन्य कुछ भी दर्शाने के लिए अलग-अलग चिह्नों का प्रयोग करें। जिन सवालों के जवाब आते हों, उन्हें सबसे पहले हल करें। इसके लिए समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें।

-

सुंदर लेखन और तेज गति जरूरी

इसमें सबसे ज्यादा ध्यान रखना है लेखन का। सुंदर लेखन और गति तेज रहे, जितनी महत्वपूर्ण बातें लिख रहे हैं, उन्हें अंडरलाइन जरूर करें। पिछले सालों के बोर्ड के प्रश्नपत्रों को हल करें। इससे परीक्षा के पैटर्न का पता चलेगा। याद करने के स्थान पर लिखकर अभ्यास करें। विधार्थी रोजाना पढ़ाई का लक्ष्य निर्धारित करें और समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करें। अगर किसी टॉपिक को समझने या अन्य किसी तरह की दिक्कत आती है तो बिना हिचकिचाहट अपने शिक्षक से मार्गदर्शन अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें