कुश्ती का ट्रायल 30 को
सिद्धार्थनगर। झांसी में तीन फरवरी से होन वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कुश्ती बालक प्रतियोगिता के लिए 30 जनवरी को ट्रायल होगा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे से ट्रायल शुरू होगा, जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल 31 जनवरी को बस्ती में होगा। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोश अग्निहोत्री ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले पहलवानों को आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट की फोटों एवं बैंक पासबुक की छया प्राति साथ लाना होगा। संवाद