फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 88 हजार ऋषियों का किया पूजन

Sun, 03 Sep 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के विद्या विनोद संस्कृत पाठशाला महुलानी पर संस्कृत दिवस एवं श्रावणी पर्व धूमधाम से मनाया गया। धर्मसिंहवा संस्कृत पाठशाला के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य पं. इंद्रासन मिश्र ने कहा कि श्रावण पूर्णिमा को भगवान शिव जी के डमरू से 14 शिव सूत्र उत्पन्न हुए थे, जो संस्कृत भाषा में थे। इसलिए इस दिन को संस्कृत दिवस मनाए जाने की परंपरा हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर वैदिक विद्वानों, ब्राह्मणों द्वारा गोमूत्र, गाय का गोबर, गाय का दूध, गाय का घी व दही तथा चिचिड़ा, कुशा, दूर्वा तथा भस्म से विश्व कल्याण के लिए 88 हजार ऋषियों का पूजन किया गया। इस पूजन में ओइनेश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल देव शास्त्री, विनय शास्त्री, ओम प्रकाश शास्त्री सहित तमाम विद्वान एवं छात्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें