फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विश्व पिछड़ा परिषद ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मणिपुर घटना पर जताया रोष, सरकार की बर्खास्तगी की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मणिपुर में जारी हिंसा और महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को विश्व पिछड़ा परिषद ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस यादव ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ के हुई घटना दिल दहलाने वाली है। वहां की सरकार हिंसा को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है और पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। ऐसी दशा में मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद पर आदिवासी महिला आसीन हैं, बावजूद इसके आदिवासी महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम सुरेश, राम मनोज यादव, राम प्रकाश चौधरी, विजय कुमार साहनी, राम विलास, बालजी यादव, राम लखन, संजय वर्मा और नेबूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें