फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कारीगर निकला चोर, 24 घंटे में गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा पुलिस ने चोरी की एक वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नामजद आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घर में एल्युमिनियम का दरवाजा और खिड़की लगाने आया था और मौका पाकर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर भाग निकला था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 1.80 लाख रुपये मूल्य के जेवर और 26,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एचनी गांव निवासी शैल कुमारी ने तहरीर देकर बताया था कि 16 जुलाई को उनके घर एल्युमिनियम का दरवाजा और खिड़की लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कारीगर परमात्मा शर्मा ने मौका पाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें