फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय और लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कार्य करें कार्यकर्ता : लालजी

Sun, 09 Apr 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लालजी यादव का स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : सपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लालजी यादव का स्वागत करते पदाधिकारी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर निकाय एवं लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ता कार्य करें। सभी को साथ लेकर संगठन मजबूत बनाना ही उद्देश्य है। ये बातें, सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कही। वह सपा कार्यालय पर रविवार को आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

लालजी यादव ने कहा कि बूथ कमेटी एवं सेक्टर कमेटी को मजबूत करने के साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को एकजुट करने के लिए आपसी सहमति भी बनाएंगे। पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने लालजी यादव पर भरोसा जताते हुए पांचवीं बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जिस पर उन्हें खरा उतरना होगा। इस दौरान पूर्व विधायक अनिल सिंह, अफसर रिजवी, वीरेंद्र तिवारी, जुबैदा चौधरी, अनूप यादव, घिसियावन यादव, अजय यादव, राम सेवक लोधी, अनीता द्विवेदी, नागेंद्र नाथ चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें