फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हड़ताल पर कर्मी, 200 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल पर कर्मी, 200 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

डुमरियागंज। विद्युत निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण क्षेत्र के 200 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। बुधवार शाम को बिजली गुल हुई, फिर नहीं आई।
क्षेत्र के सिरसिया स्थित पावर हाउस से डुमरियागंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के 200 गांव और डुमरियागंज नगर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई है। कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से क्षेत्र में समस्या बढ़ गई है। इस संबंध में तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विद्युत निगम कर्मचारी संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर डुमरियागंज क्षेत्र के भी कर्मी हड़ताल और कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था को बहाल कराने को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। विद्युत उपकेंद्र डुमरियागंज और उपकेंद्र तिलगड़िया तथा सिरसिया पावर हाउस का दौरा कर जानकारी ली गई है। जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें