फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं ने की होलिका की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उसका बाजार। नगर पंचायत उसका के आद्या नगर स्थित गांधी चबूतरा मैदान में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने रविवार की शाम दहन के लिए स्थापित होलिका की विधि विधान से पूजा की। यहां होलिका पूजन सौ वर्ष से अधिक समय से चली आ रही है। पौराणिक कथाओं के अनुसार राक्षस हिरणाकश्यप ने अपने पुत्र विष्णु भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए वरदान प्राप्त अपनी बहन होलिका के गोद में उन्हें बैठा जलाकर मारने का प्रयास किया था। उस आग में होलिका जलकर मर गई और भक्त प्रह्लाद को कोई नुकसान नही पहुंचा। उसी समय से होलिका दहन की परम्परा चली आ रही है। उसका बाजार में होलिका पूजन के समय मारवाड़ी समाज की महिलाएं विशेष परिधानों में रह होलिका को रक्षा सूत्र लपेटकर व उपलों की माला बनाकर पहनाई। अबीर गुलाल और धूप दीप से पूजन के बाद एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। इस दौरान अपने और परिवार की सुख समृद्धि बढ़ाने व दुखों कष्टों से दूर रखने की प्रार्थना की हैं। इनका मानना है कि इस पूजन से पूरे वर्ष घर में सुख शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें