फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जनचौपाल में महिलाओं को किया जागरूक

Fri, 27 Feb 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। पथरा थाना क्षेत्र के गांव तुरकौलिया तिवारी में बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय पर मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जनचौपाल में थाना पथरा की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने गांव की महिलाओं और बालिकाओं को नारी स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। पुलिस टीम ने महिलाओं को वर्तमान में लागू नए कानूनों, महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। चौपाल में साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। टीम ने बताया कि सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करें, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी प्रकार की ठगी या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। महिला उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की हिंसा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उप निरीक्षक उदय नाथ मिश्र, कांस्टेबल सुदामा यादव व बबिता भारती उपस्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें