जागरूकता रैली को शोहरतगढ़ तहसील से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम, एएसपी व नगर पंचायत अध्यक्
शोहरतगढ़। राष्ट्रीय पोषण दिवस पर शनिवार को तहसील परिसर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरुकता रैली निकाली। एसडीएम प्रदीप कुमार यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इससे पूर्व तहसील परिसर में अध्यक्ष उमा अग्रवाल व सीडीपीओ ओमप्रकाश यादव ने दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई।
सीडीपीओ ने कहा कि बच्चों को पोषणयुक्त आहार देने से उनमें मानसिक व शारीरिक विकास होता है। गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार व आयरन की गोली जरूर लेनी चाहिए। कहा कि हर माह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव में पौष्टिक आहार का वितरण किया जाता है। इसका लाभ उठाएं। इस दौरान सीडीपीओ बढ़नी रविन्द्र कुमार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नंदनी, गीता, पूनम, श्यामा कुमारी, शशिबाला मौजूद रहे।