फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह हल्की बारिश, दिन भर छाए रहे बादल, सुहाना हुआ मौसम

Sat, 29 Jul 2023 10:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हल्की बारिश और बादल छाने के कारण शनिवार को पारा गिरा और दिन भर मौसम सुहाना रहा। शुक्रवार आधी रात तक गर्मी और उमस से परेशान हुए लोगों को बड़ी राहत मिली। यहीं कारण है कि तेज धूप और अधिक गर्मी में सूनसान रहने वाले पार्कों में दिन भी रौनक बनी रही। लोग बच्चों के साथ पार्क में पहुंचे तो बच्चों ने झूलों पर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


जिले में शनिवार सुबह 8:30 बजे 13.7 मिमी औसत बारिश हुई थी। जोगिया के ककरही में 24.4 मिमी, डुमरियागंज में 18 मिमी,नौगढ़ में 10 मिमी, बांसी में 21.6मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि शोहरतगढ़, उसका क्षेत्र में भी बारिश हुई। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के कारण मौसम न हो गया। सुबह से देर शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे, जबकि पूर्वा हवा भी चली। इस कारण मौसम खुशनुमा हो गया।
बारिश के कारण तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.3 एवं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान कम हुआ तो लोगों को उमस से भी राहत मिली।
विज्ञापन

शहर के बुद्धा पार्क, उद्यान पार्क में बच्चे दिन भर झूले झूलते नजर आए, जबकि बीएसए मैदान में क्रिकेट खेलकर युवाओं ने खुशनुमा अहसास किया। इसी प्रकार शाम को जमुआर नाले के पास पहुंचे युवाओं ने मंडराते बादलों के बीच सेल्फी भी ली।

अब बारिश का पूर्वानुमान
बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वा हवा के साथ नमी आ रही है, जबकि मानसून द्रोणी उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में शिफ्ट हो गई है। इस कारण सिद्धार्थनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में हल्की व मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। 3-4 दिन तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि मौसम केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें