उसका बाजार। क्षेत्र के मंझरिया ग्राम पंचायत में शनिवार को ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जा को हटाने गई राजस्व टीम को महिलाओं के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा।
ग्राम पंचायत मंझरिया में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पानी का टैंक बनना है़ इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम को ग्राम पंचायत ने जो भूमि आवंटित किया है़, उस पर गांव के एक व्यक्ति का कब्जा है। जलनिगम विभाग की सूचना पर कब्जा हटाने के लिए कई बार सूचना दिया गया परंतु कब्जा नहीं हटा। शनिवार को नायब तहसीलदार माधुर्य यादव पुलिस बल के साथ कब्जा हटाने पहुंचे तो परिवार की महिला व बच्चे जेसीबी के आगे आ गए। प्रशासन के समझाने पर भी वे नहीं मानें। इस कारण टीम वापस हो गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि शीघ्र ही पर्याप्त पुलिस बल के साथ कब्जा हटवाने की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी।