महिला चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिली
सिद्धार्थनगर। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है, कोरोना संक्रमण का असर अब कम पड़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बढ़नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला चिकित्सक कोरोना संक्रमित पाई गईं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब तक 3811 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 3652 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 111 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 48 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। बुधवार को नौ लोग स्वस्थ होकर घर गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले मरीज को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी डॉ. एसके पटेल ने बताया कि संक्रमित मिलने के बाद सभी स्वास्थ्य कर्मियों का एंटीजन कोरोना जांच करवाई जा रही थी। महिला चिकित्सक एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। ओपीडी सैनिटाइज करवाया गया। अन्य बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों की भी जांच कराया गया है। जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।