भनवापुर क्षेत्र के रूद्रौलिया उर्फ रेड़वरिया गांव निवासी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सीएचसी
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाक क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन रहीं है। समूह के माध्यम से महिलाओं ने डेढ़ लाख का ऋण लेकर उससे सीएचसी परिसर सिरसिया में प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत की है जो उनके जीविकोपार्जन का साधन बन गया है। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के रूद्रौलिया उर्फ रेड़वरिया गांव निवासी श्याम कली ने बताया कि फरवरी 2021 में एक स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसमें अध्यक्ष के रूप में पुष्पा और वह सचिव के पद पर नामित की गई। समूह की बैठक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना प्रेरित होकर रोजगार शुरू करने का निर्णय लिया। सबसे बड़ी दिक्कत पूंजी की थी, जिसका हल बीएमएम ने निकाला। इसके तहत ऋण मिलने पर कैंटीन खोली। अस्पताल का परिसर होने के कारण यहां ग्राहकों की कमी नहीं है और काम अच्छा चल रहा है।ि