फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में स्वावलंबी हो रहीं महिलाएं : बीडीओ

विज्ञापन
डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण में महिलाओं को जानकारी देते खंड विकास अधिकारी अमित सिंह। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
हर क्षेत्र में स्वावलंबी हो रहीं महिलाएं : बीडीओ
विज्ञापन

डुमरियागंज। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार को महिला मेट दिवस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मजदूरों को उनके अधिकारों और नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शासन की ओर से महिला मजदूरों के हित में चलाए जा रहे योजनाओं के बाबत रूबरू कराया। बीडीओ अमित सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं।
बीडीओ अमित सिंह ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शासन की ओर से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें मनरेगा मील का पत्थर साबित हो रही है। स्वयं सहायता समूह के तहत महिलाओं को रोजगारपरक बनाया जा रहा है। महिला मेट अपनी मेहनत और तत्परता से अलग नजीर पेश कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की सहायता समूह की महिला सदस्य की कोई भी समस्या हो तो उन्हें अवगत कराएं। समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रोजेक्टर के जरिए शासन की ओर से संचालित स्कीमों की जानकारी दी गई। इस दौरान एपीओ अमित कुमार, एडीओ आईएसबी शिव बहादुर, ओमप्रकाश सोनी, लाल बहादुर मिश्र, श्रीनिवास, श्रीकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला मेट को कार्यों के बारे में जानकारी दी
भनवापुर। महिला मेट दिवस के अवसर पर भनवापुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मनरेगा एवं उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन की संयुक्त रूप से जानकारी दी गई। बीडीओ भनवापुर धनंजय सिंह ने कहा कि महीने के हर सातवें दिन मासिक ब्लाक महिला मेट दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अगर सातवां अवकाश पड़ता है तो उसके अगले दिन कार्य दिवस को बैठक की जाएगी। कहा कि डीसी मनरेगा एवं डीसी एनआरएलएएम महिला मेंटो के समास्याओं को समझने के लिए ब्लॉक पर भ्रमण करेंगे। सभी महिला मेट के पास अपना स्मार्टफोन होना चाहिए। महिला मेट को एनएमएमएस एप का उपयोग करने,शिकायतों को समझने और उसका समाधान करने आदि बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान लक्ष्मी, रामसागर, विवेक कुमार, प्रतीक कुमार, श्याम बहादुर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें