सिद्धार्थनगर। महिला सशक्तीकरण के क्रम में जिले के सभी थानों की महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा महिलाओं, छात्राओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया।
सदर, शोहरतगढ़, बांसी समेत सभी थानों में पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पंपलेट वितरित कर जागरूक किया। साथ ही उन्हें हेल्पलाइन 1090 वुमेन पाॅवर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन के संबंध में जानकारी दी गई। संवादस