फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता ने दहेज के लिए बेटी की गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- डीएम के आदेश पर एसडीएम की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया शव

- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पकड़िहवा गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पकड़िहवा में रविवार को कब्र से एक विवाहिता का शव निकाला गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया। मायका पक्ष की तहरीर पर डीएम ने लाश को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाने का निर्देश दिया था। एसडीएम शोहरतगढ़ की मौजूदगी में लाश निकाली गई। क्षेत्र में कब्र से लाश निकालने की काफी चर्चा है।

कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के टोला लबारडीह निवासी अब्दुल हन्नान ने 16 मार्च को ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री शाहीन (38) का छह वर्ष पहले ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पकड़िहवा निवासी जमाल अहमद के पुत्र मंजूर आलम से हुआ था। इसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में 15 मार्च को हो गई। ससुराल के लोगों ने आनन-फानन में उसे दफना दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब पिता ने डीएम व एसपी से लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। इसके बाद डीएम पवन अग्रवाल ने लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करवाने का निर्देश दिया। रविवार को शोहरतगढ़ एसडीएम प्रमेंद्र कुमार की मौजूदगी में लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान एसओ शशांक कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।
इस संबंध में ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर विवाहिता की लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-

पिता ने शिकायती पत्र देकर लगाया था आरोप
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठेला गर्वी के टोला लबारडीह निवासी अब्दुल हन्नान ने 16 मार्च को ढेेबरुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री शाहीन की ससुराल के लोग कम दहेज लाने का ताना देते थे और प्रताड़ित करते थे। ससुराल की प्रताड़ना से दुखी उनकी पुत्री मायके चली जाती थी और वे उसे समझाकर ससुराल पहुंचा देते थे। 15 मार्च को शाहीन के पति मंजूर आलम को मुंबई भेजकर ससुराल के लोगों ने मार डाला। जब उन्हें सूचना मिली तो वह भी पकड़िहवा गए और लड़की के गले में सूजन व काले धब्बे देखे। इससे प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या की गई है। जब उन्होंने ससुराल के लोगों से पूछा तो वह कुछ बताने से इन्कार करने लगे और आनन-फानन में उनकी पुत्री शाहीन को दफना दिए। मृतका के पिता अब्दुल हन्नान ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें