फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेटी के साथ आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंची महिला

Mon, 17 Jul 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार की सुबह एक महिला अपनी लड़की के साथ गैलन में पेट्रोल लेकर पहुंच गई और आत्मदाह देने की धमकी देने लगी। उसके पहुंचते ही पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। रोजाना पुलिस व प्रशासन के लोगों को भेजकर जांच के नाम पर उसका उत्पीड़न कराया जा रहा है। कहा कि यदि यह बंद नहीं हुआ तो पेट्रोल डालकर वह आत्मदाह कर लेगी। इसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए थाने पर भेजा। कुछ दिन पहले सभासदों ने महिला को आवास से निकालने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन


शहर के कांशीराम आवास में रहने वाली एक महिला अपनी लड़की के साथ सोमवार सुबह करीब 11 बजे गैलन में पांच लीटर पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति के इशारे पर उसे व उसके स्वजन को परेशान किया जा रहा है। बार-बार जांच के नाम पर घर पर पुलिस व प्रशासन के लोग पहुंच रहे हैं। इससे मुहल्ले में उसका रहना दूभर हो गया है। जबकि आवास में तमाम लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। लेकिन प्रशासन का ध्यान उन लोगों पर नहीं है। आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं करेगी। न्याय नहीं हुआ तो वह खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लेगी। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर तत्काल उप जिलाधिकारी कुणाल व प्रियंका चौधरी भी पहुंच गईं। उन्होंने महिला को समझा-बुझाकर आत्मदाह करने से रोका। साथ ही आश्वासन दिया कि उसके साथ न्याय किया जाएगा। मौके पर महिला थानाध्यक्ष मीरा चौहान सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि महिला को समझाया गया है कि बिना जांच-पड़ताल के आवास खाली नहीं करवाया जाएगा। इसके साथ ही पेट्रोल को रखवाकर उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें