सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सुरजी चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से घायल महिला की मौत हो गई। शनिवार शाम छह बजे सुरजी चौराहे पर किराए के मकान में रहने वाली महिला मिथलेश देवी (60) अपने घर से सड़क पार कर सामने दुकान पर सामान लेने जा रही थीं। इसी बीच बांसी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पड़ोसी व स्वजन घायल महिला को बेवा ले गए। जहां डाक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। गांव के लोगों का कहना है कि पांच वर्ष पहले मिथलेश देवी के पति की बस्ती के मनौरी चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली के जद में आने से मौत हो गई थी। एक वर्ष बाद मृतका के तीन पुत्रों में सबसे बड़े अजय वर्मा की दिल्ली में वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। संवाद