फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 03 Mar 2026 09:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार की रात द्रौपती (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जगदीशपुर निवासी द्रौपती (32) पत्नी गजाधर सोमवार की रात घर में बच्चों के साथ सोई थी। बताया जाता है कि इस दौरान पति से विवाद के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार अस्पताल ले जाते समय रास्ते में द्रौपती की मौत हो गई। उनके तीन बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें