बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मुड़िला डीह में मंगलवार शाम लगभग एक श विवाहिता संदिग्ध हालात मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई परिवार नहीं था। केवल उसके तीन बच्चे प्रज्ञा, प्रतिज्ञा और पीयूष मौजूद थे। क्षेत्र के मुड़िला डीह निवासी गुरचरन पुत्र राम प्यारे की शादी सात साल पहले इटवा थाना क्षेत्र के अमौना के जोगिंदर की पुत्री प्रमिला से हुई थी। इन सात साल के अंदर दो पुत्री एक पुत्र हुए। गुरचरन आटो रिक्शा चलाता था। प्रमिला के पति के अनुसार मंगलवार शाम लगभग छह बजे बच्चे पड़ोस से खेल कर घर पहुंचे, तो मां को नहीं देखकर रोने बिलखने लगे। आसपास के लोग ने देखा कि बच्चे रो रहे। घर में कोई नहीं दिख रहा है। संवाद