फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 27 Aug 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़- बर्डपुर मार्ग पर स्थित भदवल गांव के पास शनिवार देर शाम सड़क के किनारे खड़ी एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिले तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के भदवल गांव निवासी कमरुनिशा (54) शनिवार शाम गांव के बाहर नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पर गांव के बाहर खड़ी थी। इसी बीच बर्डपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार केे बाद हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन परिवार के लोग गोरखपुर न लेकर नगर के एक अस्पताल में ले गए। जिसके इलाज चल रहा था, रविवार सुबह ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर बाइक चालक लोटन ब्लॉक में शिक्षक हैं। वाहन को कब्जे में ले लिया गया हैं। तहरीर मिली हैं केस दर्ज कर कार्रवाई किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें