फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डूबने से हुई थी महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

Mon, 25 Sep 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव के पास स्थित सरयू नहर में 18 सितंबर को एक महिला का शव उतराया हुआ मिला था। मृतका के शव का शिनाख्त तो नहीं हो सका, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। लाश मिलने के लगभग 12 घंटे के आसपास उसकी मौत हुई है। महिला खुद डूबी है या फिर किसी ने डूबाकर मार दिया। इससे पर्दा तब उठेगा, जब लाश की पहचान होगी। 72 घंटे तक किसी के न आने के कारण पुलिस ने शव को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया है। उधर बलरामपुर और बस्ती में दौड़ लगाने के बाद पुलिस चौकीदारों से पता लगवाने में जुटी है। जिससे केस से पर्दा उठा सके।
विज्ञापन


पथरा क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव के बगल से गुजरने वाली सरयू नहर की पुलिया के पश्चिम में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में पानी में उतराता हुआ शव मिला है। देखने में मृतका 32 वर्ष लग रही थी। मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। उधर शव की पहचान न होने के कारण बाडी को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द कर दिया गया है। पथरा पुलिस आसपास के गांव और बलरामपुर और बस्ती जनपद में शिनाख्त के लिए दो दिन दौड़ी, लेकिन किसी थाने में मिसिंग की सूचना दर्ज नहीं है। केस से पर्दा उठाने के लिए शव का पहचान होना बेहद जरूरी है। तभी स्पष्ट हो पाएगा कि महिला खुद डूबी है या फिर डूबा दिया गया है। पुलिस इन कारणों को जानने में जुटी है। इस संबंध एसओ पथरा हरिओम कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आई है। शव की पहचान की पूरी कोशिश की जा रही है। पहचान हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

-

चौकीदार करेंगे तहकीकात, सामने आएगा सच

लगातार दौंडऩे के बाद पुलिस शव का पहचान नहीं कर पाई है।अब गांव के चौकीदार मामले की तहकीकात करेंगे। पुलिस का मामना है कि अधिकांश घरों में नई दुल्हनें कम बाहर निकलती हैं। इसलिए उनके बारे में गांव के किसी व्यक्ति को जानकारी भी नहीं होती है। महिला कहां आई और कहां गई किसी को जानकारी नहीं होती है। और न ही कोई जानने की कोशिश करता है। ऐसे में हो सकता है कि कोई विवाद में अपने घर की महिला को लेकर जाकर डूबा दिया गया हो और चला आया हो। इसलिए पुलिस चौकीदारों को सक्रिय कर रही है। क्योंकि उनकी पकड़ गांव के हर घर तक होती है। वह तहकीकात करेंगे तो पता लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें