खुनुवां। खुनुवां पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम एक महिला को 90 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। खुनुवां पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कवच के तहत संयुक्त टीम इंडो-नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड से लगभग तीन सौ मीटर दक्षिण अमरूद बाग के मोड़ से एक महिला बोरे में कुछ सामान ले कर जाते दिखाई दी। टीम ने रोककर पूछताछ की और बोरे की तलाशी ली तो उसमें कुल 90 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। टीम में हेड कांस्टेबल जय प्रकाश कुशवाहा, एस एस बी के हेड कांस्टेबल संजीव कुमार सिंह, महिला आरक्षी रेनू मीना, रेशम बाई मीना मौजूद रहीं। संवाद