फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला को बेरहमी से पीटा, दो पर केस दर्ज

Mon, 05 Feb 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा चौराहा पर शनिवार रात कुछ लोगों ने एक महिला को बेरहमी से पीट दिया। गंभीर हाल में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी उत्तम का मकान करौंदा चौराहे पर है। इसी में पूरा परिवार रहता है। शनिवार की रात परिवार की एक महिला को उसी के देवर व ससुर, नंदोई ने मिलकर मारापीटा। इसमें महिला का हाथ टूट गया है व शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची जोगिया पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही महिला के पिता उस्का थाना क्षेत्र के दुमदुमवा गांव निवासी रामकुमार की तहरीर पर देवर, ससुर व नंदोई पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
इस संबंध में जोगिया कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में है। महिला का इलाज चल रहा है। उसका हाथ टूट गया है। उसके बायन और तहरीर के आधार पर सर्वजीत, उत्तम और गोविंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें