फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चेन छीनने के आरोप में महिला को पीटा, पुलिस ने जांच के बाद छोड़ा

Tue, 01 Oct 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर के पुराने चित्र मंदिर के पास एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया उसने चेन छीनने का आरोप लगाकर पीटने लगे। एक महिला आरोप लगाते हुए उसे पकड़े हुए थी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और थाने लेकर चल आई। पूछताछ में वह साइको जैसी लगी, लेकिन छीनने का प्रयास नहीं किया था। जांच में निर्दाेष पाए जाने पर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसका अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। एक महिला ने पुराने हाल के पास सोमवार को चेन छीनने के आरोप लगाते हुए एक महिला को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। महिला ने खुद उसकी पिटाई की और भी कुछ लोगों ने हाथ साफ कर लिया। तबतक पुलिस भी पहुंच गई और उसे लेकर थाने चली गई। एक वीडियो भी वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की एक महिला को महिला पकड़ी हुई है और महिला की पिटाई की वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल। इस संबंध में शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जांच में महिला निर्दाेष मिली है। क्योंकि चेन वहीं गिरा था, जांच में पाया गया कि शक में पकड़कर पीटा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें