शोहरतगढ़। आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को कठेला समय थानाक्षेत्र के ग्राम बालानगर व इटहिया में कच्ची शराब बनाने के खिलाफ छापा अभियान चलाया। बालानगर में संगीता को घर के पीछे धान के खेत में छिपाकर रखे 15 लीटर कच्ची शराब और 100 लीटर लहन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। छापे के दौरान आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अरविंद कुमार राय, अमित ओझा, विनोद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद