भवानीगंज। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को छापा मारकर भवानीगंज थाना क्षेत्र के हसीनाबाद चौराहा स्थित एक घर से 45 शीशी देसी शराब बरामद की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने प्रभावती नाम की महिला के घर तलाशी तो उसके यहां से उक्त बरामदगी हुई।
टीम में आबकारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, मोनी पांडेय, प्रमोद कुमार, परमात्मा प्रसाद आदि मौजूद रहे। आबकारी सिपाही डुमरियागंज सहित आदि लोग मौजूद रहे। संवाद